logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

सत्यजीत तांबे विवाद: थोराट की चिट्टी लिखनी की खबर को कांग्रेस ने किया इनकार, अतुल लोंढे ने कहा- यह मामला समाप्त हो चूका है


नागपुर: नासिक स्नातक चुनाव के परिणाम सामने आ गये हैं, लेकिन कांग्रेस में शुरू विवाद थमने न नाम नहीं ले रहा है। सत्यजीत तांबे ने प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले पर जानबूझकर गलत एबी फॉर्म भेजने का आरोप लगाया। तांबे के इस आरोप के बाद कांग्रेस में चल रही गुटबाजी फिर से सामने आ गई है। इसी बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने पटोले के विरोध में केंद्रीय आलाकमान को चिट्ठी लिखी है। हालांकि, इस खबर को कांग्रेस ने गलत बताया है। 

सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि, "थोराट पार्टी के वरिष्ठ नेता है। उन्होंने खुद कह दिए है कि, वह पब्लिक में कुछ नहीं कहेंगे। जो कहना है वह पार्टी के फोरम में कहूंगा।" उन्होंने आगे कहा, “जहां तक केंद्रीय आलाकमान को चिट्ठी लिखने की बात है वह पूरी तरह गलत है। थोराट ने ऐसी कोई चिट्ठी नहीं लिखी है।”

लोंढे ने कहा, "प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने बता चुके हैं कि, "पार्टी के अंदर किसी भी तरह का विवाद नहीं है।" आज कांग्रेस को जिस तरह से समर्थन मिल रहा है। बेरोजगारी, महंगाई मुद्दे को कांग्रेस ने उठाया है। इससे विरोधियों में बेचैनी है।" भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा लोंढे ने कहा, "विधान परिषद चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ़ हो गया है। जनता ने बता दिया है हम कांग्रेस के साथ है। इससे परेशान होकर सत्ता दल लगातार अलग-अलग प्रकार से विवाद खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं।"