logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

ऑस्ट्रेलिया के पत्रकार ने पिच को लेकर रोहित शर्मा से पूछा सवाल, मिला ऐसा जवाब की बोलती हुई बंद


नागपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज गुरुवार (नौ फरवरी) से शुरू होने वाली है। पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। कंगारू टीम में सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय स्पिनरों को लेकर डर बैठा हुआ है। इस कारण ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने बेंगलुरु में अभ्यास सत्र के दौरान स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ ज्यादा अभ्यास किया। इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने एक कदम आगे बढ़ते हुए नागपुर की पिच से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

कुछ ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों और पूर्व क्रिकेटरों को लगता है कि भारत अलग-अलग तरीके से पिच तैयार कर रहा है। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब भारत के कप्तान रोहित शर्मा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सबसे सटीक जवाब दिया। रोहित ने पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ध्यान मैच पर होना चाहिए, पिच पर नहीं।

स्पिनर को मिलेगी मदद: रोहित

रोहित ने सवाल के जवाब में कहा, ''सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान दें, पिच पर नहीं। मैदान पर खेलने वाले सभी 22 खिलाड़ी क्षमतावान हैं।'' पिच के बारे में बात करते हुए रोहित ने स्वीकार किया कि यह स्पिनरों को मदद करने वाली है। भारतीय टीम नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2008 के बाद खेलेगी। पिछली बार टीम इंडिया ने इस मैदान पर कंगारू टीम को हराया था।

आक्रामक खेल पर क्या बोले रोहित?

रोहित ने कहा, ''हमारा ध्यान बल्लेबाजी के दौरान स्ट्राइक रोटेट करने पर होगा। एक योजना और एक तरीका होना महत्वपूर्ण है। हर किसी का तरीका अलग होता है। कुछ को स्वीप करना पसंद है तो कुछ को गेंदबाज के ऊपर से मारना। आपको स्ट्राइक रोटेट करने की जरूरत होती है और कभी-कभी आपको आक्रामक खेलने की जरूरत होती है। कप्तान स्पष्ट रूप से अलग-अलग चीजों की कोशिश करेंगे। फिल्डिंग और गेंदबाजी में बदलाव करेंगे।''

बहुप्रतीक्षित सीरीज के बारे में बात करते हुए रोहित ने स्वीकार किया कि चार मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराना चुनौतीपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि हमने सही परिणाम के लिए खुद को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए आवश्यक काम किया है।