logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जो भी नीलामी में खरीदेगा किसानों की जमीन, तोड़ेंगे उसके हाथ-पैर; बच्चू कडु ने दी चेतवानी


नागपुर: सरकार ने किसानों से लिया ज्यादा है और दिया कम है। उसी तर्ज पर बैंक भी वैसा काम कर रही है। दो लाख के लोन पर 43 लाख का ब्याज यह किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करना जैसा है। किसान की 20 लाख की खेती नीलामी में पांच लाख में बिकेगी। हम ऐसा होने नहीं देंगे। अगर कोई इसमें शामिल होता है और जमीन खरीदता है तो हम उसके हाथ पैर तोड़ देंगे। नागपुर जिला बैंक द्वारा किसानों की जमीन के नीलामी के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए प्रहार प्रमुख और विधायक बच्चू कडु ने यह चेतवानी दी। 

कडु ने आगे कहा, “किसान पैसे भरने के लिए तैयार हैं, लेकिन दो लाख के कर्ज के बदले 43 लाख का ब्याज लगाना यह पूरी तरह अन्याय करने वाला है। यह सब पहले चलता था जब निजी साहूकार ऐसा वसूल करते थे। लेकिन अब बैंक भी ऐसा करेंगे तो यह सब हम होने नहीं देंगे। किसानों की जमीन की न नीलामी होगी न ही कोई खरीदेगा। मैं बैंक कर्मियों से भी अपील करता हूँ की वह इन सब में शामिल नहीं हो।”

ज्ञात हो कि, नागपुर जिला बैंक ने कर्ज नहीं भरने के कारण 23 किसानों की जमीन जब्त कर ली थी। बार-बार नोटिस देने के बाद भी जब किसानों ने पैसे नहीं भरे तो बैंक ने आज उन जमीनों की नीलामी करें का निर्णय लिया था। इसी को लेकर बच्चू कडु अपने समर्थकों के साथ आज बैंक के कार्यालय पहुंचे और जमीन की नीलामी रोकने को लेकर बैंक प्रबंधन से बातचीत की। जिसके बाद बैंक ने नीलामी को स्थगित करने का निर्णय लिया। 

अगले 15 दिन में होगी बैठक 

इस दौरान जिला बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चितरंजन नाइक ने कहा, “किसानों की जमीन को लेकर हम जिलाधिकारी के साथ आने वाले 15 दिनों में बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में किसानों सहित बच्चू कडु भी शामिल होंगे।इस बैठक में क्या निर्णय होता है उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तब तक के लिए जमीनों की नीलामी को रोक दिया गया है।” इसी के साथ प्रबंधक ने यह भी कहा कि, जब तक बैठक नहीं होजाती तब तक बैंक की तरफ से किसानों को कोई नोटिस नहीं भेजा जाएगा।"