logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

जी-20 सम्मेलन के दौरान अंतरराष्ट्रीय मेहमानों को परोसी जाएगी बाजरे और ज्वारी की रोटी


नागपुर:भारत सरकार ने माता अमृतानंदमयी को G-20 सम्मेलन के तहत आयोजित होने वाले  सी-20 उपक्रम की अध्यक्ष नियुक्त किया है। नागपुर में 22-23 मार्च को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में 29 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने बताया की नागपुर आने वाले मेहमानों को ज्वार, बाजरी और रागी की रोटी खिलाई जाएगी। इस वैश्विक सम्मेलन का विषय है 'सार्वजनिक हित" जिसके तहत समूह के रूप में कार्य कर  में नागरिक समाज की सकारात्मक भूमिका को पेश किया जायेगा। इस सम्मेलन में आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए शहर में खास इंतज़ाम किये जा रहे है.इस सम्मेलन के चलते साफ-सफाई और सड़कों को चमकाया जा रहा है.नागपुर की सड़कें गड्ढा मुक्त और चमकदार की जा रही है। शहर के सिविल लाइन, जामठा स्टेडियम, लक्ष्मी नगर, अंबाझरी, फुटाला झील, दीक्षाभूमि, एयरपोर्ट का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका को 49 करोड़ का फंड दिया गया है। नागपुर आने वाले मेहमानों को रैडिसन ब्लू और ली मेरिडियन होटल में रुकाया जायेगा। 

नागपुर में 29 देशों के 150 प्रतिनिधि भाग लेंगे। जी-20 की एक पहल "सी-20",दुनिया के नागरिकों के लिए सरकार के विकास कार्यों और योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए एक प्रहरी के रूप में कार्य करती है। दुनिया भर के सिविल सोसाइटी संगठन लोगों की आकांक्षाओं को संबोधित करने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं। C-20 में C-20 में 800 से अधिक नागरिक समाज के प्रतिनिधि हैं और इसका नेटवर्क G-20 सदस्य देशों से आगे तक फैला हुआ है।