logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक चुनाव: अभिजीत वंजारी 950 वोटों से आगे, दूसरे राउंड में होगी 81,909 वोटों की गिनती ⁕
  • ⁕ अमरावती शिक्षक चुनाव: किरण सरनाईक आगे, दूसरे स्थान पर श्रीकांत देशपांडे ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

बालासाहेब थोरात ने दिया इस्तीफा,नाना पटोले बोले अब तक मुझे नहीं मिला


नागपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोरात ने विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है.मीडिया में जो खबरें चल रही उसके मुताबिक थोरात ने अपना इस्तीफ़ा दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं को भेजा है.थोरात के इस्तीफ़े पर पार्टी के अध्यक्ष नाना पटोले की प्रतिक्रिया सामने आयी है.नाना ने नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा की थोरात का इस्तीफा उन तक पहुंचा नहीं है लेकिन वो बीते कई दिनों से उनके संपर्क में नहीं थे.

विधान परिषद की नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सीट  से कांग्रेस की उम्मीदवारी को लेकर पिछले महीने महाराष्ट्र में प्रमुख राजनीतिक घटनाक्रम देखे जा रहेहैं। पहले सत्यजीत तांबे की बगावत, फिर चुनाव में उनकी जीत और सत्यजीत तांबे की उम्मीदवारी खारिज होने पर खुलकर नाराजगी जाहिर करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा दिए की चर्चा शुरू है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले बयान सामने आया है. पटोले ने कहा कि हमें थोरात के इस्तीफे के बारे में कुछ नहीं पता है और हमें अभी तक उनका इस्तीफा नहीं मिला है. "आज बालासाहेब थोराट का जन्मदिन है। इसलिए मैंने उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए सुबह ट्वीट किया है.
 नाना पटोले कहा की उन्होंने नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के अवसर पर बहुत सारी राजनीति सीखी। "मेरे पास इन सब बातों पर ध्यान देने का समय नहीं है। मैं कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाना चाहता हूं और चुनाव जीतना चाहता हूं। मैं वह काम कर रहा हूं। मैं इसमें शामिल नहीं होना चाहता कि कौन राजनीति कर रहा है। मैं एक साधारण किसान हूं। मैं इस सब राजनीति में नहीं पड़ना चाहता। मैं सीधे तौर पर इस राजनीति में आया हूं", नाना पटोले ने कहा।
 
उन्होंने कहा की नामांकन के समय अशोक चव्हाण, सुशील कुमार शिंदे, पृथ्वीराज चव्हाण सभी मेरे साथ कांग्रेस उम्मीदवार का फॉर्म भरने के लिए मौजूद  थे। तब पता नहीं अब कौन सी गुटबाजी चल रही  थी, उस समय बालासाहेब थोरात का स्वास्थ्य ठीक नहीं है।बालासाहेब थोरात हमारे विधायक दल के नेता हैं। मैं खुद विधायक हूं। अगर उन्हें कोई गलतफहमी है तो हमें उनसे इस बारे में बात करने में कोई दिक्कत नहीं है। इसके लिए हमने 15 तारीख को कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाई है। आने वाले चुनाव में हमारे विधायकों को जिम्मेदारी दी जाएगी। इसमें आगामी चुनावों पर चर्चा भी की जाएगी।