logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आंबेडकर के साथ गठबंधन को लेकर बावनकुले ने ठाकरे पर बोला हमला, कहा- जिसने जीवन भर किया पिता का विरोध, उसी के साथ बैठे


नागपुर: उद्धव ठाकरे और वंचित बहुजन अघाड़ी के बीच गठबंधन हो गया है। दोनों पार्टियों के नेता ने संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन इस बात कोई घोषणा की। वहीं इस गठबंधन पर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शिवसेना उद्धव ठाकरे पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा, "उद्धव ठाकरे इतने निचे गिर गए हैं कि, जिस प्रकाश अंबेडकर ने जीवन भर बालासाहेब ठाकरे का विरोध किया, उनके विचारों की आलोचना की आज वह उसी के साथ गठबंधन कर उसे बाजू में बैठा लिया है।"

ज्ञात हो कि, उद्धव ठाकरे ने अपने इस प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा और शिंदे गुट पर जमकर हमला बोला था। ठाकरे ने कहा था कि, आने वाले चुनाव के अंदर महाराष्ट्र में मोदी के नाम पर वोट नहीं मिलेगा। शिवसेना और बालासाहेब ठाकरे के नाम पर ही वोट मिलेगा। दम है तो नाम और फोटो उतारकर मैदान में आएं।

ओवैसी के साथ करेंगे गठबंधन

बावनकुले ने कहा, "सत्ता के लिए उद्धव ठाकरे ने अपने पिता के विचारों को तिलांजलि दे दी। वह शरद पवार के साथ बैठे हैं। वीर सावरकर को गाली देने वाली कांग्रेस को अपने साथ बैठा रखा है।" उन्होंने आगे कहा, "अभी रुक जाइए आने वाले दिनों में वह ओवैसी के साथ गठबंधन करते हुए भी दिखाई देंगे।'

अंबादास दानवे को नहीं पता इतिहास

विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने आरोप पर भी पलटवार किया है। बावनकुले ने कहा, "दानवे अभी नए आएं हैं उन्हें इतिहास पता नहीं है। उन्हें सबसे पहले बालासाहेब ठाकरे के विचारों को पढ़ लेना चाहिए।" बावनकुले ने बालासाहेब ठाकरे का एक पुराना और चर्चित बयान को याद करते हुए कहा कि, " दानवे ये याद रखे बालासाहेब ने कहा था जिस दिन मुझे कांग्रेस के साथ जाना पड़ा तो उस दिन मैं अपनी पार्टी को बंद कर दूंगा।