logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राज ठाकरे की प्रभाग पद्धति पर दिए बयान पर बावनकुले ने दी प्रतिक्रिया, कहा- एमवीए सरकार की गलती को हमने सुधारा


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे के प्रभाग पद्धति की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, तत्कालीन महाविकास अघाड़ी सरकार ने बड़ी गलती की थी। नियमों को टाक पर रख कर जो अपने फायदे के लिए पद्धति बनाई। पिछली सरकार के किये गलती को हमने ठीक किया है, इसलिए जो चल रहा है उसके जिम्मेदार हम नहीं महाविकास अघाड़ी सरकार है।" सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। 

बावनकुले ने कहा कि, "कोई भी चुनाव 2011 के सेंसेक्स के अनुसार होना चाहिए था, लेकिन तत्कालीन सरकार ने नियमों को ताक पर रखते हुए 2021 का सेंसेक्स को मानते हुए जनसंख्या में साढ़े चार प्रतिशत की वृद्धि कर दी थी। ये सब करने का अधिकार भी उनके पास नहीं था। हमने सरकार आने के बाद इस गलती को ठीक किया है।"

ज्ञात हो कि, ठाकरे ने राज्य की प्रभाग पद्धति से चुनाव पर सवाल उठाया था। ठाकरे ने इसी के साथ प्रभाग पद्धति से चुनाकर आए नगरसेवकों को गब्बर बताते हुए कहा कि, स्थानिक स्वराज्य संस्था में एक प्रभाग एक जनप्रतिनिधि के अनुरूप चुनाव होना चाहिए। इससे जिम्मेदारी तय होती है। जिसकी सरकार होती है वो प्रभाग पद्धति तय करता है अगर यही है तो फिर चुनाव आयोग क्या कर रहा है। उन्होंने आगे कहा, स्थानिक स्वराज्य संस्था के चुनाव प्रभाग पद्धति से विश्व में कही नहीं होते यहाँ तक की हमारे देश के कई राज्यों में नहीं होते। 

हम अलग विदर्भ के समर्थक 


राज ठाकरे के विदर्भ राज्य के लिए जनमत कराने के बयान पर भी बावनकुले ने अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कि, "हम अलग पहले से ही अलग विदर्भ राज्य के समर्थक रहे हैं। हमने अपने आलाकमान को कहा है जब अलग राज्य बनाए जाएंगे तब विदर्भ का भी निर्माण किया जाए।" 

यह भी पढ़ें: