logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

'खुद का घर नहीं बचा सकते इसलिए दुसरो पर आरोप लगा रहे', पटोले के बयान पर बावनकुले का जवाब


नागपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने भाजपा पर परिवार तोड़ने का आरोप लगाया है। पटोले के इस आरोप पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने पलटवार किया है। बावनकुले ने कहा, "कांग्रेस अपने ही लोगों को नहीं संभाल सकती। इसलिए वे दूसरों की आलोचना करते हैं। उन्हें पहले अपना घर बचाना चाहिए। उसका मकान कच्चा हो गया है।" शुक्रवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। 

बावनकुले ने कहा, “देश और महाराष्ट्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लग रहा है कि कांग्रेस डूबता जहाज है। इसलिए कोई भी उस जहाज पर चढ़ने को तैयार नहीं है। हालांकि अमित देशमुख ने कहा है कि मैं जिस घर में हूं, उसी घर में रहूंगा, यह तो वक्त ही बताएगा। अगर इसका कोई मतलब नहीं है। 2024 में महाविकास अघाड़ी की तीनों पार्टियों को एक भी उम्मीदवार नहीं मिलेगा।” उन्होंने कहा कि, "मौजूदा हालत में कांग्रेस की हालत बेहद दयनीय हो गई है। राज्य के साथ केंद्रीय नेतृत्व पर आज प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है। जिससे अब नेता पार्टी में रहना नहीं चाहते हैं।" 

संसदीय बोर्ड करेगा फैसला 

बावनकुले ने कहा, "सत्यजीत तांबे ने फिर भी हमारा समर्थन नहीं मांगा। अगर यह हमारे पास आता है तो मामला हमारे राज्य और केंद्रीय संसदीय बोर्डों के पास जाएगा और वे निर्णय लेंगे। हमारे तीन उम्मीदवारों ने आवेदन भरे।"