logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सत्यजीत तांबे को समर्थन देने पर बावनकुले का बड़ा बयान, कहा- केंद्रीय समिति में भेजेंगे प्रस्ताव


नागपुर: नासिक स्नातक चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता सत्यजीत तांबे ने निर्दलीय नामांकन भर दिया है। जिसके बाद भाजपा तांबे को समर्थन देगी या नहीं इसको लेकर चर्चाओं का दौर शुरू है।  इसी बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, "सत्यजीत तांबे ने सहयोग के लिए संपर्क नहीं किया है। लेकिन अगर वे इच्छा जाहिर करते हैं तो निश्चित रूप से केंद्रीय संसदीय बोर्ड को प्रस्ताव भेजकर अनुमति ली जाएगी।"

रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने आगे कहा, "कांग्रेस, एनसीपी या उद्धव ठाकरे समूह के पास युवा नेतृत्व होगा और वह हमारे पास आने को तैयार होगा। तो हम उन्हें मना क्यों करेंगे? हम कोई सन्यासी नहीं हैं। इसे इनकमिंग मत कहें, ये उनकी पार्टी का प्रॉब्लम है। 75-80 साल की उम्र के बाद भी उनके नेता नेतृत्व नहीं छोड़ते।"

विपक्ष अपने नेता संभालने में असक्षम भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "तांबे द्वारा कांग्रेस के एबी फॉर्म को खारिज करने से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। नासिक में भी हम अधूरे थे। हम चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं थे। चुनाव मैदान में उतरे हमारे कार्यकर्ता अपनी जीत चेक कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, “अगर विपक्षी दल अपना घर नहीं संभाल सकता है तो इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। राज्यसभा चुनाव, विधान परिषद चुनाव और फिर पचास विधायक रह गए। अब जो बचे हैं उन्हें ये नेता भी नहीं संभाल सकते।”