logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर की हार पर बावनकुले का बड़ा बयान, कहा- हमारा उम्मीदवार होता जीत निश्चित थी


नागपुर: शिक्षक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। महाविकास अघाड़ी समर्थित उम्मदीवार सुधाकर अडबाले ने बीजेपी समर्थित नागो गाणार को 8,489 वोटों से हरा दिया है। वहीं इस हार पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, "नागपुर सीट पर भाजपा का उम्मीदवार होता जीत हमारी ही होती।" परिणाम आने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने यह बयान दिया। 

हर से परेशान होने की जरुरत नहीं

बावनकुले ने कहा, "नागपुर की सीट की हार को बीजेपी की नाकामी नहीं कहा जा सकता. बीजेपी का कोई एबी फॉर्म नहीं है, बीजेपी का कोई उम्मीदवार नहीं है। बीजेपी प्रत्याशी होता तो तस्वीर कुछ और होती। इसलिए मुझे लगता है कि इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, "हम कोंकण में जीते हैं। सत्यजीत तांबे को हमने समर्थन दिया है, वह अभी आगे चल रह हैं। मराठवाड़ा की सीट पर विक्रम काले के विचारों में अंतर देखिए, पिछली बार कहां थे और अब कहां आ गए हैं? हमने 14 हजार से ज्यादा वोट लिए हैं। पिछली बार हम हजार, डेढ़ हजार वोट लेते थे। ये नतीजे बीजेपी के आत्मविश्लेषण के लिए नहीं हैं।

अमरावती सीट पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी

अमरावती सीट पर भाजपा उम्मदीवार रणजीत पाटिल के पीछे होने के सवाल पर जवाब देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “अमरावती में अभी पूरी गिनती होनी बाकी है। रंजीत पाटिल 1000-1200 वोटों से पीछे हैं, मुझे लगता है कि इंतजार करने में कोई दिक्कत नहीं है।”