logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राहुल गाँधी के लेख पर बावनकुले का पलटवार, कहा- कांग्रेस नेता हो गए है हताश, नागरिकों को गुमराह करने लगा रहे आरोप


नागपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लेख लिखकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटरों की संख्या बढ़ने पर सवाल उठाते हुए संदिग्ध बताया है। कांग्रेस नेता के आरोप पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने पलटवार किया है। राहुल पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए बावनकुले ने कहा कि, राज्य की जनता लगातार कांग्रेस को हरा रही है। इसलिए वह झूठे आरोप लगातार मतदाताओं का अपमान कर रहे हैं।

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने आंकड़े देकर राहुल गांधी के आरोपों का खंडन किया। बावनकुले ने कहा, राहुल गांधी कहते हैं कि महाराष्ट्र में 5 महीने में 39 लाख मतदाताओं की वृद्धि "संदिग्ध" है। लेकिन 2009 में क्या हुआ था? अगर आपको याद नहीं है, तो मैं आपको बताता हूं।

चुनावों के आकड़े जारी करते हुए बावनकुले ने कहा, अप्रैल 2009 में लोकसभा चुनाव में 7 करोड़ 29 लाख 54 हजार मतदाता थे।  जबकि अक्टूबर 2009 में विधानसभा चुनाव में 7 करोड़ 59 लाख 68 हजार मतदाता थे। तब भी, केवल 5 महीने में 30 लाख मतदाता बढ़ गए थे! क्या आपको तब चुनाव आयोग पर भरोसा था या तब भी कांग्रेस-आयोग गठबंधन था? क्या आपने तब घोटाला किया था? ऐसा सवाल भी पुछा।  भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा, जब आप 2004, 2009 में जीते थे, तब कोई सवाल नहीं था! आज, जब आप हार गए, जब महाराष्ट्र की जनता ने आपको नकार दिया, तो रोना शुरू हो गया।

देश की जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए आधे-अधूरे मन से आंकड़ों को पढ़कर देश को भ्रमित करने की कोशिश मत कीजिए। अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय थोड़ा आत्म-निरीक्षण कीजिए। महाराष्ट्र की जनता ने आपको नकार दिया, अब बिहार की जनता भी आपको बाहर करने वाली है। उसी डर से आप अभी से अपनी हार के कारण गिना रहे हैं।

कामठी विधानसभा के दावे पर पर भी बावनकुले ने जवाब दिया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "कामठी यह सब अर्बन बनता जा रहा है, नागपुर से लोग कामठी में रहने के लिए आ रहे हैं। कामठी विधानसभा में लगातार तीन-चार चुनाव देखें, तो हर चुनाव में 30000 के हिसाब से मतदाताओं की संख्या बढ़ रही है।"

उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस नेताओं ने कामठी में अपने बूथ पर 17000 वोट बढ़ाए हैं, मेरे पास आंकड़े हैं। राहुल गांधी को कामठी विधानसभा में आना चाहिए, लोकसभा छोड़कर विधानसभा में आना चाहिए, ये उनके पतन के दिन हैं, इसीलिए वो कुचले हुए हैं, ऐसा वो कहते रहते हैं। मैंने 2009 का संदर्भ दिया है, उन्हें उस संबंध में बोलना चाहिए। मतदाता पंजीकरण एक प्रक्रिया है, इसलिए उन्हें चुनाव आयोग और भाजपा के बारे में बात करने की आदत छोड़ देनी चाहिए। वो पढ़ नहीं रहे हैं, राहुल गांधी को पढ़ना चाहिए। हमें नागपुर आकर देखना चाहिए, हमें कामठी विधानसभा का पंद्रह साल का इतिहास देखना चाहिए, हमें कामठी विधानसभा में पिछले कई चुनावों का रुझान देखना चाहिए।"