logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बावनकुले का कांग्रेस पर तंज; कहा- हालत ऐसी जैसे एक दिन के हजारों टुकड़े हो गए, कुछ यहाँ गिरे कुछ वहां गिरे 


नागपुर: विधान परिषद के चुनाव में कांग्रेस में उम्मीदवार को लेकर न केवल अंतर्कलह दिखाई दे रही है बल्कि सम्भ्रम की स्थिति भी दिखाई दे रही है.इन सब स्थितियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने चुटकी ली है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है की मौजूदा कांग्रेस की भूमिका फिल्म के उस गाने की तरह हो चुकी है जिसमे बताया गया है की "दिल के टुकड़े हज़ार हुए" कांग्रेस के एक दिन टूटकर कई जगह बिख़र चुका है.बावनकुले नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहां की नाशिक विभाग के लिए हो रहे चुनाव में पार्टी की भूमिका निर्दलीय है.हमने अब तक सत्यजीत तांबे को समर्थन का कोई फैसला नहीं लिया है और न ही उन्होंने हमसे समर्थन मांगा है. अगर वो समर्थन मांगेगे तो हम पार्टी हाईकमान को इस पर उचित फैसला लेने की विनंती करेंगे। बावनकुले ने यह भी कहा कि पीएम मोदी के दौरे को राजनीतिक चश्मे से देखा जाना उचित नहीं है यह दौरा विकास से संबंधित है.महाविकास आघाड़ी पर निशाना साधते हुए बावनकुले बोले की आघाड़ी के तीन भाग हो चुके है और नागपुर में तो कांग्रेस में ही फूट पड़ गई है.

2047 तक कांग्रेस के अच्छे दिन नहीं 

बावनकुले के मुताबिक कांग्रेस के कार्यकर्ताओ को भी अब लग रहा है की 2047 तक पार्टी का कोई भविष्य नहीं है इसलिए कोई अपने जीवन के 30 वर्ष इसमें खर्च नहीं करना चाहता है. उन्होंने कहा, “कांग्रेस के नेता अपने बच्चों को विधायक और सांसद बनाने में लगे हुए हैं। जिससे सामान्य कार्यकर्ता बेहद अस्वस्थ हैं।”