logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Bhandewadi Dumping Yard Fire: घटना के 17 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं, हर तरफ़ दिखाई दे रहा केवल धुआं


नागपुर: भांडेवादी डंपिंग यार्ड में शनिवार दोपहर लगी आग पर 17 घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है। कचरे के ढेर में आग लगातार धधक रही है, वहीं पूरा परिसर धुएं से पटा हुआ है। नागपुर महानगर पालिका के अग्निशमन विभाग सहित ओसीडब्लू के मध्यम से लगातार आग बुझाने का काम किया जा रहा है, हालांकि हवा और कचरा सुखा होने के कारण आग पुरे परिसर में फैल गई है। जिसके कारण इसे बुझाने में परेशानी का सामना करना पड रहा है।

डर के साए में सोए लोग

गर्मी के समय भांडेवाडी में आग लगने की घटना सामने आती रहती है। लेकिन काफी सालों बाद इतनी भीषण आग लगी है। 100 फिट तक आग की लपटें उठती दिखाई दी, धुएं के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं रात में लोग डर के साए में जिए हैं। जिस तरह की आग कचरे के पहाड़ में लगी है उसको देखते हुए लोगों के मन में भय था कि, कहीं आग उनके घरों को भी अपने चपेट में न ले ले।

आयुक्त ने किया भांडेवाड़ी का दौरा

घटना की गंभीरता को देखते हुए नागपुर मनपा आयुक्त डॉक्टर अभिजीत चौधरी ने भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड का दौरा किया। इस दौरान मनपा के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। आयुक्त ने आग को लेकर जहां पुरी जानकारी ली, वहीं आसपास के नागरिकों से बातचित भी की। 

समाजिक संस्थाओं द्वारा बांटा गया खाना

आग के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोग हुए हैं। आग की घटना के बाद कई समाजिक संस्था सामने आएं और लोगों की मदद करना शुरू किया। इसी के तहत रात में एक संस्था द्वारा भोजन का वितरण किया गया।