logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वाकी में बड़ा हादसा, घूमने आये तीन युवक और एक युवती कन्हान नदी में डूबे


नागपुर: खापा पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले वाकी परिसर में गुरुवार को बड़ा हदसा हो गया। जहां घूमने आये चार लोग कन्हान नदी में डूब गए। डूबने वालों में तीन युवक और एक युवती शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंचे और शवों को ढूढ़ना शुरू कर दिया है। मृतकों की पहचान विजय ठाकरे (नारा), अंकुश बघेल (कामठी), अर्पीत पहाले (कामठी), सोनीया म्हरसकोल्हे (नारा, नागपुर) निवासी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह नागपुर और कामठी के छह युवाओं का एक ग्रुप जिसमें तीन युवक और तीन युवती घूमने के लिए वाकी पहुंचे। परिसर घूमने के बाद सभी कन्हान नदी में नहाने के लिए उतरे। पानी की गहराई का अंदाज नहीं लगा पाने के कारण तीन युवक और एक युवती पानी में डूब गए। वहीं अन्य दो युवती पानी में नहीं उतरने के कारण बच गई। 

हादसे की जानकारी तुरंत खापा और सावनेर पुलिस को दी गई। जानकारी के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शवों को ढूढना शुरू कर दिया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी का कोई पता नहीं चल पाया है।