logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बड़ा निर्णय, जिलाधिकारी ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहने का किया आवाहन


नागपुर: शहर में कोरोना के मामले में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। वहीं बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. बिपिन इतनकार ने बड़ा निर्णय लिया है। जिसके तहत उन्होंने नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने का आग्रह किया है। इसके मद्देनजर मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दिया है। इसके तहत कलेक्टर ने सरकारी कार्यालय में काम करने वाले को भी मास्क पहनने का आग्रह किया है।

आने वाले समय में बढ़ सकती है मरीजों की संख्या 

नागपुर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। जानकारों के मुताबिक आने वाले समय में एक्टिव्ह मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। कोरोना का यह वेरियंट भले ही खतरनाक न हो लेकिन एक्टिव्ह मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ सकती है। जिसे देखते हुए प्रासासन एहितियात बरत रहा है। इसी के तहत जिलाधिकारी ने नागरिको के लिए मास्क के इस्तेमाल किये जाने को लेकर दिशानिर्देश जारी किया है।

एक दिन में 157 नए मामले

उपराजधानी में कोरोना का विस्फोट हुआ है। बीते 24 घंटे में जिले के अंदर 157 नए मामले सामने आये हैं। जिसके बाद जिले में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 447 हो गई है। गनीमत यह रही की आज किसी की मौत नहीं हुई। आज आए मामलों में 54 ग्रामीण, 101 शहर और दो जिले के बाहर के हैं। एक तरफ जहां संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होरही है। बीते 24 घंटे में 42 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे हैं। जिनमें 12 ग्रामीण और 30 शहरी क्षेत्र के हैं।