logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राज्य सरकार ने छात्रों को दी बड़ी राहत, एमपीएससी का नया पाठ्यक्रम 2025 से होगा लागू


नागपुर: राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadanvis Government) ने एमपीएससी (MPSC) की तैयारी आकर रहे छात्रों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने स्पर्धा परीक्षा के नए पाठ्यक्रम को 2025 से लागू करने का निर्णय लिया है।  मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। 

ज्ञात हो कि, पिछले दिनों राज्य सरकार ने नया पाठ्यक्रम घोषित किया था। जिसके तहत एमसीक्यू की जगह यूपीएससी के तर्ज पर प्रश्नों के उत्तर लिखना पड़ेगा। वहीं इसको लेकर राज्य भर में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया था। छात्रों ने सरकार से निर्णय को बदलने की मांग भी की थी। 

मुख्यमंत्री ने दिया प्रस्ताव को मंजूरी 

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एमपीएससी के नए पाठ्यक्रम को नया प्रस्ताव कैबिनेट में रखा। इस दौरान उन्होंने छात्रों द्वारा किये मांगो की जानकारी भी कैबिनेट को दी।उसके बाद सर्वसम्मति से नया पाठ्यक्रम लागू करने का निर्णय लिया गया। 2025 से नए पाठ्यक्रम को लागू करने के अनुरोध को मंजूरी दे दी गई है। इस नए पाठ्यक्रम को मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा एमपीएससी से अनुरोध किया जाएगा। बदले हुए पाठ्यक्रम के संबंध में एक आधिकारिक घोषणा जल्द ही किए जाने की संभावना है।