logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बॉम्बे हाई कोर्ट का हो रहा डिजिटलीकरण, सारी कार्यप्रणाली को 'पेपर लेस' बनाने का निर्णय


नागपुर: बॉम्बे हाई कोर्ट की डिजिटलीकरण प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। कोर्ट की कार्यप्रणाली को 'पेपर लेस' बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से 41.70 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. राज्य सरकार की ओर से प्राप्त धनराशि से उच्च न्यायालय में दायर मुकदमों, कार्यवाही के दस्तावेजों आदि को 'डिजिटलाइज' करने का निर्णय लिया गया है। करीब 29 करोड़ पेज डिजिटल किये जायेंगे.

नागपुर, औरंगाबाद बेंच के साथ बॉम्बे हाई कोर्ट के लिए स्कैनिंग और डिजिटलीकरण की परियोजना के लिए 80 सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों को अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया गया है। इनमें से 40 कर्मचारी मुंबई और 20-20 कर्मचारी नागपुर और औरंगाबाद बेंच के लिए काम करेंगे।

कर्मचारियों के वेतन पर 2.98 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सुप्रीम कोर्ट द्वारा ऑनलाइन सिस्टम अपनाने के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट भी डिजिटलीकरण प्रक्रिया पर तेजी से काम कर रहा है।

डिजिटलाइजेशन का काम मुंबई की एक कंपनी को दिया गया है। डिजिटलीकरण प्रक्रिया से अदालत, वकीलों और वादकारियों का समय बचेगा और साथ ही लंबित मामलों की संख्या कम करने में भी मदद मिलेगी।