logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बॉम्बे हाई कोर्ट ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को जारी किया नोटिस, आठ दिनों में माँगा जवाब 


नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी में नियुक्ति को लेकर शुरू हुआ विवाद थमते नजर नहीं आ रहा है। अधिसभा और परिषद के पूर्व सदस्य लगातार राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर अवैध तरीके से नियुक्ति का आरोप लगा रहे हैं। वहीं अब इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने राज्यपाल कोश्यारी को नोटिस जारी किया है। अदालत ने दो हफ्तों के अंदर उन्हें जवाब दाखिल करने को कहा है। 

विश्वविद्यालय के अधिसभा और परिषद में नियुक्ति को लेकर पूर्व सदस्य एडवोकेट मनमोहन बाजपेयी ने बॉम्बे उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ में एक याचिका दायर की है। इस याचिका में उन्होंने सीधे राज्यपाल व कुलाधिपति भगतसिंह कोश्यारी द्वारा एक अपात्र व्यक्ति को नियुक्त करने का आरोप लगाया। 

अपनी इस याचिका में वाजपेयी ने राज्यपाल सहित कुलपति डॉ. सुभाष चौधरी, रजिस्ट्रार डॉ. राजू हिवसे और डॉ. प्रशांत कडू को प्रतिवादी बनाया है। इस दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने सोमवार को सभी को नोटिस जारी किया और दो हफ्तों के अंदर जवाब दायर करने का आदेश दिया। 

कुलगुरु ने अभियांत्रिकी प्रमुख को हटाया 

इसी बीच कुलगुरु डॉ. सुभाष चौधरी ने डॉ. प्रशांत कडू का अंतःविषय शाखा के डीन के रूप में चयन कुलपति डॉ. सुभाष चौधरी द्वारा रद्द कर दिया गया है। कडु को राज्यपाल द्वारा नियुक्त किया गया था।