logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Border-Gavaskar Trophy: Australia की टीम पहुंची उपराजधानी, नौ फरवरी से शुरू होगा टेस्ट


नागपुर: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम (Australia Cricket Team) सोमवार को उपराजधानी नागपुर पहुंच चुकी है। दोपहर तीन बजे के कंगारू टीम नागपुर के बाबासाहेब अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। हालांकि, टीम के आधे खिलाड़ी ही आज नागपुर पहुंचे हैं, बाकि खिलाडी मंगलवार सुबह आठ बजे पहुंचेंगे।

ज्ञात हो कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैच की गावस्कर-बॉर्डर ट्रॉफी खेली जाने वाली है। जिसका पहला मैच नौ फ़रवरी से जामठा के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। 

कंगारू टीम कल करेगी अभ्यास

भारत के साथ होने वाली सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम कई दिनों पहले ही बंगलुरु पहुंच गई थी। टीम नागपुर आने के पहले वहां अभ्यास कर रही थी। उपराजधानी पहुंचने के बाद कंगारू की टीम मंगलवार को जामठा में अभ्यास करेगी। सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक टीम जामठा स्टेडियम में अभ्यास करेगी। 

भारतीय टीम पहले ही पहुंची

पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम दो फ़रवरी को ही नागपुर पहुंच गई थी। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ सहित तमाम खिलाडी नागपुर पहुंच गए थे। पिछले चार दिनों से टीम वीसीए के ग्राऊंड पर पसीना बहा रही है। हालांकि, खिलाडियों की सुरक्षा को देखते हुए बोर्ड ने टीम के अभ्यास सत्र को बेहद निजी रखा हुआ है।