logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Border-Gavaskar Trophy: भारतीय स्पिनरों के नाम रहा पहला दिन, जडेजा ने पांच तो अश्विन ने झटके तीन विकेट


नागपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जारहे टेस्ट मैच का पहला दिन समाप्त हो गया है। मैच का पहला दिन भारतीय स्पिनरों के नाम रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 177 रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए। वहीं रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट लिया। कंगारू टीम की तरफ से मारनस लबसचगने ने सर्वाधिक 49 रन बनाएं। 

ऑस्ट्रेलिया ने जीता पहला टॉस

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ओवर में ही टीम का पहला विकेट गिर गया। मोहम्मद सिराज ने सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को एक रन पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। वहीं दूसरे ओवर में डेविड वॉर्नर एक रन के स्कोर पर शमी का शिकार बन गए। शुरुआती लगे झटको से कंगारू टीम उबर नहीं पाई। हालांकि, इस दौरान मारनस लबसचगने और स्टीव स्मिथ ने पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन वह भी जल्द आउट हो गए। लबसचगने ने जहां 49 रन और स्मिथ ने 36 रन बनाएं। पूरी टीम 177 रन पर ऑल आउट हो गई।

स्पिनरों के सामने पस्त दिखे कंगारू बल्लेबाज

भारतीय गेंदबाजों और स्पिनरों के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पूरी तरह पास्ट दिखाई दिए। रविचंद्र अश्विन और रविंद्र जडेजा के गेंदबाजी के आगे कंगारू टीम का कोई भी बल्लेबाज पिच पर टिक नहीं सका। एक साल बाद टेस्ट मैच में वापसी कर रहे जडेजा ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए, वहीं आश्विन ने तीन विकेट हासिल किये।

भारत का भी गिरा एक विकेट

ऑस्ट्रेलिया के बाद बैटिंग करने उतरी भारत की अच्छी शुरुआत मिली। पहले विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और रोहित शर्मा के बीच 74 रन की साझेदारी हुई। हालांकि, 20 रन के स्कोर पर वह टॉड मर्फी का शिकार बन गए। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 77 रन के स्कोर पर राहुल और अश्विन क्रीज पर मौजूद है।