logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बिल्डर ने काटे 1000 से ज्यादा पेड़, जानकारी सामने आने के बाद मचा हड़कंप


नागपुर: एक तरफ जहां दुनिया जहां पेड़ों को संरक्षण और संवर्धन के प्रयास किये जारहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अपने फायदे के लिए हजारो पेड़ों को काटा जा रहा है। ऐसा ही एक मामला शहर के नारा क्षेत्र से सामने आया है जहां एक बिल्डर ने बिल्डिंग बनाने के लिए 1000 से ज्यादा पेड़ो को काट दिया। सबसे महत्वपूर्ण यह कि, इस बात की जानकारी नागपुर महानगर पालिका को नहीं थी। वहीं एक पर्यावरण प्रेमी की शिकायत के बाद यह मामला सामने आया है।

नारा श्मशान घाट के पास  जेरी प्रॉफिट ग्रुप नामक बिल्डर कंपनी बिल्डर की 5 एकड़ जमीन है। बिल्डर ने यहां इमारत बनाने के लिए पिछले 10-12 दिनों से यहां पेड़ो की कटाई जारी है। इस दौरान 1000 से ज्यादा पेड़ों को काट दिया गया है। वहीं कई और पेड़ भी काटे जाने वाले हैं। शहर के वृक्ष मित्र सचिन खोब्रागड़े की शिकायत के बाद यह मामला साया। जांच के बाद संबंधित के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की जाएगी।

कई हैरिटेज पेड़ो की हुई कटौती

इस घटना का खुलासा होने के बाद महानगर पालिका के गार्डन विभाग में हड़कंप मच गया। शिकायत मिलने के बाद उद्यान विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुँच। उन्होंने पुष्टि की कि इस अवैध कटाई में २० से अधिक हेरिटेज पेड़ों की भी बलि चढ़ी है। इसके साथ ही इनमें बबूल के पेड़ की संख्या सबसे अधिक है।

मनपा की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए सवाल  

इस बात की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद मनपा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। एक बिल्डर पिछले 10 दिनों से पेड़ों की अवैध कटाई कर रहा है। लेकिन मनपा को इसकी भनक क्यों नहीं लग ? क्या बिल्डर और मनपा कर्मचारियों के बीच कोई सांठगांठ थी? क्या मनपा अधिकारियों की शय में यह अवैध कटाई चल रही थी ? अब ऐसे सवाल उठने लगे है।