logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जल वितरण की उचित योजना बनाकर, जिले में पेयजल समस्या का करेंगे समाधान: पालकमंत्री


नागपुर: पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जिला कलेक्टर कार्यालय में जिले में जल संकट की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नागपुर जिले में पानी की प्रचुर उपलब्धता है। इसका अपवाद काटोल और नरखेड़ तहसील के कुछ गांव हैं। इन तहसीलों में जलस्तर लगभग 800 फीट से अधिक गहरा हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा पेयजल संकट से जूझ रहे गांवों की पहचान कर ली गई है। 

पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जिला प्रशासन को इन गांवों में शीघ्र पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जिले में जलसंकट दूर करने के लिए सरकार द्वारा सुझाए गए विभिन्न उपायों के बारे में बात की।  

बावनकुले ने कुछ उपायों पर जोर देते हुए जिला कलेक्टर को नालों को गहरा करने और स्रोतों को मजबूत करने, टैंकर प्रभावित गांवों में जल संरक्षण कार्य पर ध्यान केंद्रित करने और एक अतिरिक्त जल नियोजन योजना तैयार करने के निर्देश दिए।