logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में गूंजा कावेरी नदी का मुद्दा, 65 किसानों ने रेलवे स्टेशन पर किया प्रदर्शन, 40 मिनट तक रुकी रही ट्रेन


नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह उस समय हंगामा मच गया जब किसानों ने ट्रेन को रोककर प्रदर्शन किया। करीब 65 किसानों ने चेन्नई जा रही अंडमान एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़कर 40 मिनट तक ट्रेन को रोके रखा। बताया गया है कि ये सभी किसान तमिलनाडु के थे और नागपुर स्टेशन पर कावेरी नदी जल बंटवारे को लेकर आंदोलन कर रहे थे। 

सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे 16032 कटरा-चेन्नई अंडमान एक्सप्रेस नागपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंची। इस दौरान ट्रेन में पहले से सवार 65 किसान खाना खाने के बहाने ट्रेन से उतरे और इंजन पर चढ़ गए और आंदोलन करने लगे। किसानों ने करीब 40 मिनट तक ट्रेन को रोके रखा। इससे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। 

किसानों के इस आंदोलन से कुछ ट्रेनों को अन्य प्लेटफार्म पर डायवर्ट किया गया। ये सभी किसान 27 जुलाई को जीटी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। इस बीच सभी किसानों को नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने उतार दिया और अंडमान एक्सप्रेस में अतिरिक्त जनरल कोच लगाकर सभी किसानों को चेन्नई के लिए रवाना कर दिया। 

इस बीच किसानों को मौका मिलते ही नागपुर स्टेशन पर रेल रोको प्रदर्शन किया। जिसके बाद RPF ने मामले को शांत कर सभी किसानों को ट्रेन में चढ़ाकर सुबह सवा 11 बजे रवाना किया।  

देखें वीडियो: