logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ठेकेदार से रिश्वत स्वीकारने वाले डब्लूसीएल के सब एरिया मैनेजर को सीबीआई ने किया गिरफ़्तार


नागपुर: सीबीआई ठेकेदार से रिश्वत मांगने वाले वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के सब एरिया मैनेजर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ़्तार किया है.यवतमाल जिले के अंतर्गत आने वाली डब्लूसीएल घोनसा ओपन कास्ट माईन के सब एरिया मैनेजर गौतम बसूटकर ने एक ठेकेदार से मालढुलाई के काम में किसी तरह की अड़चन उपस्थित न होने देने को लेकर रिश्वत मांगी थी.शुक्रवार को वणी शहर के घोनसा कोयला खदान में जाल बिछाकर संचालक से लगातार पैसों की डिमांड करने वाले  सब एरिया मैनेजर को 1 लाख रुपयों की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है.इस कार्रवाई से डब्ल्यूसीएल प्रबंधन में मच गई है। मैनेजर ने 3,23,610 रुपए की रिश्वत मांगी थी.जिसकी पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपए लेते हुए सब एरिया मैनेजर को गिरफ़्तार किया गया है.ठेकेदार रिश्वत देने के लिए तैयार नहीं था जिस वजह से उसने इसकी शिकायत सीबीआई में कर दी जिसके बाद जाल बिछाकर मैनेजर को गिरफ़्तार कर लिया गया.मामले में शिकायतकर्ता जो श्री ट्रांसपोर्ट कंपनी का संचालक प्रताप तोटावार है उसके पास कोयला ढुलाई का ठेका था.खदान में कार्यरत सब एरिया मैनेजर गौतम लगातार ठेकेदार से दस लाख रुपयों की डिमांड कर रहा था. जिससे ठेकेदार परेशान हो गया था. सीबीआई की नागपुर  टीम ने शुक्रवार को सब एरिया मैनेजर कार्यालय क्षेत्र में ही मांगी गई रिश्वत की पहली क़िस्त के रूप में एक लाख रुपयों की रिश्वत स्वीकार करते हुए गिरफ्तार किया है.इस कार्रवाई से वेकोली प्रबंधन में खलबली मची हुई है.