logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Chamundi Explosive Factory Blast: घटनास्थल पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, लिया परिसर का जायजा


नागपुर: हिंगना तहसील के धामना स्थित चामुंडी एक्सप्लोसिव फैक्ट्री (Chamundi Explosive Factory) में हुए ब्लास्ट में छह लोगों की मौत हो गई, वहीं चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के 24 घंटे बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुरे कारखना का जायजा लिया।

ज्ञात हो कि, चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड (Chanmundi Explosive Pvt. Ltd.) नामक पटाखा फैक्ट्री है। जहां पटाखा बत्तियों को बनाने का काम किया जाता है। रोजाना की तरह गुरुवार को सभी कर्मचारी काम करने के लिए पहुंचे थे। दोपहर करीब एक बजे के करीब फैक्ट्री के पैकेजिंग सेक्शन में आग लग गई। बारूद होने के कारण वहां जोरदार ब्लास्ट हो गया। जिस समय ब्लास्ट हुए उस समय वहां 10 लोगों काम कर रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि, वहां काम कर रहे छह लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में चार महिला और दो पुरुष शामिल है।