logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चंद्रशेखर बावनकुले ने कामठी तहसील कार्यालय में की वर्षा समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिया उचित नियोजन करने का आदेश


नागपुर: विधान परिषद सदस्य चंद्रशेखर बावनकुले ने कामठी तहसील कार्यालय में आयोजित वर्षा समीक्षा बैठक का मार्गदर्शन करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को उचित योजना बनाने का आदेश दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में विधायक टेकचंद सावरकर, विभागीय राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, कामठी नगर परिषद के मुख्य अधिकारी उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक में तहसीलदार गणेश जगदाले ने कहा कि 20 जुलाई को कामठी, कन्हान नदी, नाग नदी, पोरा नदी में भारी बारिश के कारण तहसील में 682 हेक्टेयर चावल, सोयाबीन, कपास, अरहर की फसल को नुकसान हुआ। शासन की ओर से क्षतिग्रस्त किसानों का पंचनामा कराया जा रहा है।

कामठी शहर के भाजी मडी  बागडोर नाले में बाढ़ आने से कामठी शहर और नाले के किनारे के ग्रामीण इलाकों के 2521 घरों में पानी भर गया और नागरिकों को काफी नुकसान हुआ होने की जानकारी दी। शासन की ओर से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नागरिकों के क्षति प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण एवं पंचनामा किया जा रहा है। भारी बारिश से प्रभावित नागरिकों ने सरकार की ओर से आर्थिक मुआवजे की मांग की गई। साथ ही, बागडोर नाले के लिए तत्काल सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की गई। 

चंद्रशेखर बावनकुले और विधायक टेकचंद सावरकर ने निरीक्षण के बाद प्रस्ताव तैयार कर, अधिकारियों से इसे सरकार को सौंपने को कहा। साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों को उचित योजना बनाने का आदेश दिया है ताकि भारी बारिश से पीड़ित कोई भी नागरिक लाभ से वंचित न रहे।