logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एक साल में पैसे डबल होने के लालच लेकर पति-पत्नी से धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मामला दर्ज


नागपुर: हमारी कंपनी में पैसे लगाइये, हम आप के पैसे एक साल में डबल करके दे देंगे। ऐसा वडा करता हुए आरोपियों ने एक दम्पति के साथ 2.25 करोड़ की धोखाधड़ी की। पीड़ितों की शिकायत पर बजाज नगर पुलिस ने मामले में निरंजन रावसाहेब निर्मल, रावसाहेब निर्मल, उषा रावसाहेब निर्मल, प्रीतम निरंजन निर्मल सभी सिद्धेश्वर कॉलोनी, बंगला नंबर 03, अहमदनगर निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, विलास आगलावे और वर्षा आगलावे (फ्लैट न 502, कृष्णा अपार्टमेंट, लक्ष्मी नगर) को आरोपी निरंजन ने बताया की उसकी कई कंपनियों है और बाकी सभी उन कंपनियों के डायरेक्टर हैं। उन्होंने दम्पति को ब्याज का लालच देते हुए कहा कि, अगर वह उनकी कंपनियों में निवेश करेंगी तो उनका पैसा एक साल में डबल हो जाएगा। एक साल में पैसे डबल होने के दिए लालच में पति पत्नी फंस गए और उन्होंने आरोपियों को 2.45 करोड़ रूपये निवेश के नाम पर दे दिए।

निवेश के बाद फरियादी आरोपियों से किये निवेश का ब्याज मांगना शुरू किया। आरोपियों ने पहली किश्त के तौर पर 20 लाख रुपये तो लौटा दिए। वहीं जब पीड़ितों ने फिर से अपने पैसे मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे। खुद के साथ धोखाधड़ी का आभास होते ही दम्पति ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।