logo_banner
Breaking
  • ⁕ एकनाथ शिंदे कच्चे खिलाड़ी नहीं; मनीषा कायंदे का विरोधियो पर पलटवार, कहा- देंगे जैसे को तैसा जवाब ⁕
  • ⁕ अंडर-17 बॉक्सिंग चैम्पियनशिप शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन; 29 राज्यों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में हो रहे शामिल ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर में पानी पीने के लिए उतरे व्यक्ति का ट्रेन की चपेट में आने से कटा हाथ ⁕
  • ⁕ Amravati: केंद्र सरकार के निर्देश: अमरावती ज़िले में बनाए गए 87 कमरे, स्वास्थ्य विभाग तैयार ⁕
  • ⁕ Akola: बालापुर में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान का खतरा, 3 हजार हेक्टेयर प्रभावित होने की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ताडोबा में नियम तोड़ने पर विधायक करण देवतले पर कार्रवाई, मोबाइल इस्तेमाल करना बना विवाद ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

रविवार सुबह बरसे बादल, नागपुरवासियों को मिली गर्मी राहत; किसानों की बढ़ी मुश्किलें


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में रविवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और तड़के से शुरू हुई तेज बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। जहां एक ओर झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से परेशान नागरिकों को बड़ी राहत दी, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए यह बारिश चिंता का कारण बन गई है।

वियो: रविवार तड़के उपराजधानी नागपुर में मौसम ने अचानक करवट ली और शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में जोरदार बारिश शुरू हो गई। तेज गरज के साथ शुरू हुई यह बारिश करीब चार घंटे तक लगातार जारी रही, जिससे पूरे इलाके में ठंडक का एहसास बढ़ गया।

लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे नागरिकों को बड़ी राहत मिली। तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के बाद आए इस मौसम बदलाव ने लोगों को सुकून जरूर दिया है, और सुबह का मौसम काफी सुहावना हो गया।

दूसरी ओर, इस बेमौसम और लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है, खासकर उन किसानों को ज्यादा परेशानी हो रही है जिन्होंने हाल ही में कटाई का कार्य शुरू किया था। अधिक नमी और लगातार पानी गिरने से फसलों की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, जिससे उत्पादन में गिरावट की संभावना भी बढ़ गई है।