logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस का कन्फ्यूजन दूर, सुधाकर अडबाले कांग्रेस के उम्मीदवार 


नागपुर: विधान परिषद नागपुर विभाग शिक्षक निर्वाचन सीट से उम्मीदवार सुधाकर अडबाले को महाविकास आघाडी ने समर्थन देने की घोषणा की है।   मुंबई में महाविकास आघाडी ने नेताओं की हुई बैठक के बाद गुरुवार दोपहर ये निर्णय लिया गया। चुनाव में कांग्रेस किसे आपने समर्थन देगी, इस पर आखिरकार गुरुवार को फैसला हो ही गया. मुंबई में महाविकास अघाड़ी नेताओं के बीच हुई बैठक के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने घोषणा करते हुए बताया की पार्टी नागपुर सीट के लिए सुधाकर अड़बाले का समर्थन कर रही है. इस दौरान ठाकरे गुट के अंबादास दानवे और एनसीपी के जितेंद्र  आव्हाड भी मौजूद थे. 

विधान परिषद के चुनावों को महाविकास आघाड़ी सरकार संयुक्त रूप से लड़ रही है.चुनाव के तहत  शिवसेना को और नासिक की स्नातक निर्वाचन सीट और नागपुर सीट कांग्रेस को दी गई थी। लेकिन नासिक में सत्यजीत तांबे ने कांग्रेस के खिलाफ बगावत कर दी और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन अर्ज दाखिल किया।जिसके बाद नासिक में पूरा मामला ही पलट गया। बाद में  नागपुर से ठाकरे गुट के प्रत्याशी गंगाधर नकाडे ने भी अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली. जिसके बाद बड़ा सवाल ये उठने लगा था कि नागपुर सीट के लिए महाविकास आघाडी शिक्षा भारती के राजेंद्र झाड़े और विदर्भ माध्यमिक शिक्षक संघ के सुधाकर अडबाले में से किसे अपना समर्थन देगा।  इन सब के बीच ही कांग्रेस नेता आशीष देशमुख ने ऐलान किया कि वे  झाड़े का समर्थन कर रहे हैं और सुनील केदार और विजय वडेट्टीवार समेत कुछ नेता अड़बाले  का समर्थन कर रहे हैं. वैसे अब ये तो साफ़ हो गया कि महाविकास आघाडी सुधाकर अड़बाले को ही समर्थन दे रहा है। जिसके बाद अब नागपुर सीट पर  मौजूदा विधायक व भाजपा समर्थित नागो गाणार महाविकास अघाड़ी के सुधाकर अड़बाले  और शिक्षक भारती के राजेंद्र झाड़े के बीच त्रिकोणीय मुकाबला दिखाई देने के आसार है.