logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

सत्यजीत के आरोपों को कांग्रेस ने किया खंडन, अतुल लोंढे ने कहा- सही एबी फार्म दिया गया था


नागपुर: कांग्रेस के बागी नेता और नवनिर्वाचित निर्दलीय विधायक सत्यजीत तांबे ने चुनाव जीतने के बाद कई खुलासे किए हैं। तांबे ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें गलत एबी फार्म दिया। इस वक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हें कथित तौर पर दिए गए AB फॉर्म सबूत के तौर पर दिखाए गए हैं। सत्यजीत के इस आरोप पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी प्रवक्ता अतुल लोंढे ने इसे निराधार बताते हुए कहा कि, उन्हें सही फार्म दिया गया था। 

अतुल लोंढे ने कहा कि, “सत्यजीत तांबे को दिया गया आवेदन सही था। सबूत के तौर पर उसने व्हाट्सएप पर हुई एक चैट का स्क्रीनशॉट जमा किया है।आरोप लगाने के बजाय उन्होंने समझाने की कोशिश की है. स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने झूठे आरोप लगाए हैं।”

उन्होंने आगे कहा, "यह बहुत पीड़ादायक है। वह जीत गए और सभी ने उन्हें बधाई दी। लेकिन जो कुछ हुआ उसका क्या कारण था? लेकिन उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अमरावती और नागपुर से एबी फॉर्म दिए गए। लेकिन जो फॉर्म उन्हें भेजे गए थे वो बालासाहेब थोराट के सहयोगी सचिन गुंजाल ने भेजे थे। हमारे पास सबूत है कि उन्हें स्क्रीनशॉट भी भेजे गए थे, उन्हें व्हाट्सएप पर 'ओके' रिप्लाई मिला, ये ब्लैंक एबी फॉर्म हैं।"