logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक चुनाव: अभिजीत वंजारी 950 वोटों से आगे, दूसरे राउंड में होगी 81,909 वोटों की गिनती ⁕
  • ⁕ अमरावती शिक्षक चुनाव: किरण सरनाईक आगे, दूसरे स्थान पर श्रीकांत देशपांडे ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

एलआईसी और एसबीआई के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जेपीसी से जांच करने की मांग


नागपुर: अडानी समूह पर पेड़ रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद भूचाल मच गया है। एक ओर जहां अडानी के शेयरों में जबरदस्त गिरावट का दौर जारी है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने मोदी सरकार पर मोर्चा खोल दिया है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने आज देश भर के तमाम एलआईसी और एसबीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसी के मद्देनजर सोमवार को शहर के एलआईसी और एसबीआई कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया गया। इसी के साथ घोटाले की जांच जेपीसी से कराने की मांग भी की गई।

ठाकरे ने कहा, “सीबीआई और एलआईसी पर जनता का भरोसा है। उसी पर अपने कमाई का पैसा उन्होंने इन संस्थानों में रखा हुआ है। इन संस्थानों ने अडाणी की कंपनियों को कर्ज दे रखा है। वहीं हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद से लगातार गिरावट जारी है। जिसके कारण जनता को बड़ा नुकसान हुआ है।”

ठाकरे ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, "इतना बड़ा घोटाल सामने आने के बाद भी केंद्र का इसपर कोई ध्यान नहीं है। क्या केंद्र का आशीर्वाद अडाणी को प्राप्त है? क्या केंद्र के आदेश पर एसबीआई और एलआईसी ने कर्जा दिया? इतना कर्जा देने के बावजूद आरबीआई ने इसपर कुछ ध्यान क्यों नहीं दिया? 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, "इन सभी बात की जांच होनी चाहिए। केंद्र सरकार को जल्द से जल्द इसकी जांच करानी चाहिए।" ठाकरे  ने चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर इस मुद्दे पर सरकार ने अपनी भूमिका बदली तो और तेज आंदोलन किया जाएगा।"

चौकीदार चोर हैं के लागए नारें 

सोमवार को विकास ठाकरे की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता किंग्सवे स्थित एसबीआई कार्यालय के बाहर जमा हुए। बैनर-पोस्टर के साथ कार्यकर्ता पहुंचे थे। इस दौरान  कार्यकर्ताओं ने जमकर घोषणा बाजी की। प्रधानमंत्री मुर्दाबाद- मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान कई कार्यकर्ता चौकीदार चोर है जैसे नारे भी लगाए।