logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपभोक्ता आयोग ने लगाया जुर्माना, फेसबुक पहुंचा हाई कोर्ट; मिली राहत


  • अंतरिम स्थगन लगा कर नोटिस जारी

नागपुर: गोंदिया जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण आयोग द्वारा लगाए गए जुर्माने के खिलाफ फेसबुक ने बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ की शरण ली है। मामले में याचिकाकर्ता का पक्ष सुनकर हाईकोर्ट ने मूल शिकायतकर्ता को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।

शिकायतकर्ता त्रिभुवन लालचंद भोंगाडे (27 नि. गोंदिया) ने एक दिन फेसबुक ब्राउज करते वक्त एक विज्ञापन देखा और उस पर क्लिक किया, जिसके बाद वो मारिया स्टूडियो की वेबसाइट पर पहुंचे। वहां उन्होंने 7568 रुपए की दो वस्तुएं खरीदी, लेकिन ये वस्तुएं कभी उनके पते पर डिलीवर नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने उपभोक्ता आयोग की शरण ली।

मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद गोंदिया जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण आयोग ने फेसबुक इंडिया ऑनलाइन सर्विसेज व मेटा प्लेटफॉर्म लिमिटेड कंपनी और दूसरी संबंधित कंपनी पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। फेसबुक के हाईकोर्ट की शरण लेने पर हाईकोर्ट ने उपभोक्ता आयोग के आदेश पर अंतरिम स्थगन लगा कर नोटिस जारी किया है।