logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

अशोक शराफ के सम्मान में नागपुर में भव्य समारोह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया सम्मानित


नागपुर: महाराष्ट्र भूषण और पद्मश्री से सम्मानित मशहूर अभिनेता अशोक शराफ का नागपुर में सम्मान किया गया। नागपुर के देशपांडे सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के द्वारा शराफ का सम्मान किया गया। इस दौरान महापौर नीता ठाकरे सहित मनपा में सत्तापक्ष, विपक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

मराठी और हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और महाराष्ट्र भूषण, पद्मश्री से सम्मानित अशोक शराफ किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हिंदी से लेकर मराठी सिनेमा और थिएटर से लेकर रंगमंच तक उन्होंने अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी है। उनके द्वारा अभिनीत फिल्में आज भी दर्शकों को मुस्कुराने और आनंदित करने का काम करती हैं।

अभिनेता अशोक शराफ के सिनेमा में दिए गए योगदान को लेकर उपराजधानी नागपुर में उनका भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नागपुर महानगरपालिका सहित अन्य संस्थाओं के सहयोग और पूर्व विधायक संदीप जोशी की अगुवाई में वसंतराव देशपांडे सभागृह में यह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महापौर नीता ठाकरे, मनपा में नेता प्रतिपक्ष संजय महाकालकार सहित मनपा के अधिकारी और सैकड़ों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अभिनेता पुष्कर श्रोत्री ने अशोक शराफ का इंटरव्यू लिया, जिसमें शराफ ने अपने फिल्मी और पारिवारिक जीवन को लेकर खुलकर बातचीत की। इस दौरान शराफ की हाजिरजवाबी और हास्य से भरपूर बातों ने सभी को खुलकर हंसने पर मजबूर कर दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित अन्य अतिथियों ने अशोक शराफ को सम्मानित किया। उन्हें मनपा की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं, महिलाओं द्वारा 80 दीपों से आरती कर उनके लंबी उम्र की कामना भी की गई।

इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अशोक शराफ के सिनेमा जीवन को लेकर बातचीत की। इतना ही नहीं, उन्होंने उनसे जुड़ी अपनी कुछ यादें भी साझा कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागपुर के लिए यह गौरव की बात है कि इतने बड़े अभिनेता का सम्मान नागपुर में किया जा रहा है। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने अशोक शराफ के 100वें जन्मदिन पर इससे भी बड़ा और भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।