logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कोरोना काल आंदोलन मामला: बावनकुले सहित 21 भाजपा नेताओं ने दर्ज कराया बयान


नागपुर: कोरोना काल में किए आंदोलन मामले में बयान दर्ज कराने के लिए महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले शनिवार को नागपुर के जिला अदालत ने अपना बयान दर्ज करने पहुंचे। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने महाविकास अघाड़ी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, "तत्कालीन महाविकास अघाड़ी सरकार ने भाजपा नेताओं को फंसाने के लिए यह केस दर्ज करवाए थे।"

ज्ञात हो कि, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मंदिर खोलने और शराब की दुकानों को बंद करने को लेकर बावनकुले की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किया था। इसके बाद राज्य तत्कालीन महाविकास अघाड़ी सरकार ने भाजपा नेताओं पर कोरोना नियम तोड़ने को लेकर मामला दर्ज कराया था। इसी को लेकर जिला सत्र न्यायालय ने बावनकुले सहित तमाम नेताओं को हाजिर होने का आदेश दिया था। वहीं नहीं होने पर गैर जमानती वारंट जारी करने की बात कही थी।

फंसने के लिए दर्ज कराया मामला 

बावनकुले ने कहा, “कोरोना काल में आंदोलन को लेकर हमने किया था। इसको लेकर तत्कालीन एमवीए सरकार ने हमारे खिलाफ यह मामला दर्ज कराया था। आज अगर नहीं आते तो हम गिरफ्तार हो सकते थे।” उन्होंने आगे कहा कि, “तब की सरकार ने भाजपा नेताओं को फंसने और हमें दबाने के लिए यह मामला दर्ज कराया था। हम न्यायालय में जवाब दाखिल करेंगे और कहेंगे यह सब मामले झूठे हैं, और इन्हे रद्द कर दिया जाए।”