logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कान में हैडफ़ोन डालकर रेलवेक्रासिंग पार करना युवती को पड़ा भारी, ट्रेन की टक्कर से हुई मौत 


नागपुर: हेड फोन और गाना सुनते हुए या बात करते हुए सड़क या रेलवे ट्रैक पार करना कई बार जानलेवा साबित हो चूका है। इस संबंध में बार-बार जनजगृति की जाती है और नागरिकों से खासकर युवाओं को आगाह किया जाता है कि इस तरह की गलती नहीं करे।  लेकिन इसके बाद भी गाना सुनने के शौक में युवा इस तरह की लापरवाही कर रहे है। ऐसी ही एक घटना बुधवार को नागपुर में हुई। जहां कान में हैडफ़ोन डाल कर रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रही युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में मौके पर ही युवती की मौत हो गई। यह हादसा गुमगांव रेलवे स्टेशन के पास हुआ। 

मृतक युवती का नाम आरती गुरव है। युवती नागपुर के वैनगंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में पहले वर्ष  पढ़ती थी। वो मूल रूप से भंडारा जिले के थी और नागपुर के टाकळघाट में अपने मौसे के यहां रहकर पढ़ाई करती थी।  

मिली जानकारी के अनुसार, रोज की तरह सुबह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। सुबह नौ-साढ़े नौ बजे के आसपास गुमगांव रेलवे स्टेशन के पास नागपुर-मुंबई रेलवे लाइन पर बने फाटक को पार कर रही थी की आती ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी। जिस समय हादसा हुआ उस समय उसके कान में हैडफ़ोन लगा हुआ था, जिसके कारण उसे कुछ ट्रेन का हॉर्न सुनाई नहीं दिया। 

इस हादसे में युवती का आधा शरीर कट गया, जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।