logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: दाभा परिसर की घटना, जहरीले सांप के काटने से चार साल की बच्ची की मौत


नागपुर: नागपुर के गिट्टीखदान पुलिस थाना अंतर्गत दाभा परिसर में एक 4 साल की बच्ची की सांप काटने से मौत हो गई. रात में सोते समय जहरीले सांप ने बच्ची को काट लिया। बच्ची की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना के बाद बच्ची का परिवार सदमे में है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।

गिट्टीखदान पुलिस थाने के दाभा परिसर में देर रात यह घटना हुई थी। मृतक बच्ची 4 वर्षीय सिध्दानथी संदीप धोंगले बताई जा रही है। सिध्दानथी अपनी मां और नानी के साथ जमीन पर ही सोई हुई थी। रात करीब 1 बजे के दौरान बच्ची की उंगली में मनियार प्रजाति के जहरीले सांप ने काट लिया था। इसका पता चलते ही परिजन उसे मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए ले गए जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। 

सिध्दानथी अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।