logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

तूने मेरी पतंग क्यों काटी कहते तीन युवकों पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप में अस्पताल में भर्ती


नागपुर: तूने मेरी पतंग को क्यों काट रहा, रुक तुझे अभी बताता हूं, कहते हुए एक युवक ने अपने नाबालिग साथी के साथ तीन युवको पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। इस हमने में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से एक की हालात गंभीर बनी हुई है। पांचपावली पुलिस ने इस मामले में आरोपी  रोहित मोहड़ीकर और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नाईक तालाब एनआईटी गार्डन में पतंग उड़ाने और बार-बार काटे जाने के कारण आरोपी रोहित का ओंकार वैष्णव से झगड़ा हो गया। आरोपी ने ओंकार से कहा कि, तू मेरी पतंग बार-बार क्यों काट रहा है। रुक जा अभी तुझे बताता हूँ कहते हुए वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद आरोपी एक नाबालिग साथी के साथ वहां पंहुचा और ओंकार वैष्णव, रितिक वैष्णव और विनय पारधी पर चाकू से हमला कर दिया।

इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए। लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए मेयो अस्पताल में दाखिल करवाया और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।