logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मोबाइल फ़ोन बना मौत की वजह, रामटेक में 15 वर्षीया बालक की मौत


नागपुर: आज कल मोबाइल फ़ोन हर किसी की  ज़िंदगी का महत्व पूर्ण पात्र है। आज सुबह एक १५ वर्षीया बच्चा इस मोबाइल फ़ोन की बाली चढ़ गया। नागपुर जिले के रामटेक तहसील अंतर्गत मनसर निवासी १५ वर्षीय आर्यन केकते शुक्रवार सुबह अपना खेत देखने जा रहा था, वो घर से साइकिल से निकला और  रेलवे लाइन के पास अपनी सायकल खड़ी कर रेलवे लाइन के दूसरी छोड़ स्थित खेत में जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था।  लेकिन तभी रामटेक से इतवारी जा रही मालगाड़ी की चपेट में वो आ गया। ट्रेन की टक्कर के बाद वो ट्रैक पर ही कुछ दूर तक घसीटता हुआ गया , जिससे गंभीर चोट लगने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे के अधिकारी और पुलिस  घटनास्थल पर पहुंचे और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  प्रत्यक्षदर्शियों ने अनुसार आर्यन के हाथ में मोबाईल और कान में हेडफोन लगाया था, शायद इसी कारण उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी होगी और वो दुर्घटना का शिकार हो गया।