logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गडकरी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आवास और कार्यालय पर बढ़ाई सुरक्षा


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। अज्ञात युवक ने तीन बार फ़ोन कर  दो करोड़ की फिरौती मांगी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। यह खबर सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पुलिस ने केंद्रीय मंत्री के आवास और उनके कार्यालय में सुरक्षा बढ़ा दी है। फ़ोन करने वाले का पता चला गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के हुबली से फ़ोन करने की बात सामने आई है। 

पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने वर्धा रोड स्थित गडकरी के घर और देवनागर में जनसंपर्क कार्यालय के सामने एक बड़ा काफिला तैनात किया है। सशस्त्र पुलिस की एक टुकड़ी को तैनात किया गया है और घर और पीआर कार्यालय की ओर जाने वाली सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। नागपुर पुलिस के बम खोजी एवं निस्तारण दस्ते और डॉग स्क्वायड को तैयार रखा गया है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

तीन बार आई थी कॉल

नागपुर शहर डीसीपी राहुल मदने ने कहा, "तीन फोन कॉल थे। डिटेल मिल रहे हैं और हमारी क्राइम ब्रांच सीडीआर पर काम करेगी। एक विश्लेषण चल रहा है। मौजूदा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंत्री गडकरी के कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।"

उन्होंने कहा, "केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय के लैंडलाइन पर बीएसएनएल से सुबह 11.25 बजे, 11.32 बजे और दोपहर 12.32 बजे तीन कॉल आईं। कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। आगे की जांच चल रही है।"