logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर मोर्चा खोलने वाले श्याम मानव के खिलाफ मानहानि का मुकदमा


नागपुर:दिव्य दरबार के माध्यम से भक्तों के दुखों को दूर करने के दावे को लेकर अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने ताल ठोक दी है.कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री और समिति के श्याम मानव के बीच उठा विवाद इन दिनों नेशनल टेलीविजन में चर्चा का विषय बना हुआ है.पहले श्याम मानव को जान से मारने की धमकी आयी उसके बाद धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को और अब इस विवाद में मानहानि का मुकदमा भी दायर हुआ है.जबलपुर की जिला अदालत में बागेश्वर धाम के भक्त जबलपुर निवासी बीच में भीश्मदेव शर्मा ने अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति, महाराष्ट्र के श्याम मानव के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। साथ ही अदालत से सजा सुनाने और जुर्माना लगाने की मांग की है। बागेश्वर धाम के भक्त भीष्म देव शर्मा कृषि विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। जिनकी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री में गहरी आस्था है। उन्होंने अधिवक्ता डॉ रश्मि पाठक के जरिए मामला दायर कराया है और आरोप लगाया है कि श्याम मानव ने निराधार आरोप लगाकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मानहानि पहुंचाई है। भक्त के द्वारा कहा गया है की श्याम मानव द्वारा एक आपराधिक साजिश के तहत श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बेदाग छवि और ख्याति को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के लिए षड्यंत्र रचा गया।