logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मामला सुलझाने के लिए PSI ने बिल्डर से मांगे 27 लाख, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार 


नागपुर: मामला सुलझाने के लिए बिल्डरों से 27 लाख रूपये की मांग करने वाले कलमना थाना में तैनात पीएसआई को में क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पुलिस अधिकारी का नाम धनाजी मरकवाड़ है। PSI की गिरफ़्तारी की खबर आते ही शहर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिसंबर 2022 में अजय बत्रा नामक व्यक्ति ने ने पुलिस से संपर्क कर आरोप लगाया था कि वेंकटेश बिल्डर्स एंड डेवलपर के मालिक किशोर हंसराज झाम (61) ने क्रिप्टोकरंसी में निवेश के बहाने उनसे 1.80 करोड़ रुपये ठग लिए। मामले की जांच करने की जिम्मेदारी पीएसआई मरकवाड़ के पास थी। पीएसआई ने झाम डब्ल्यू एक्ट की धमकी दी और 27 लाख रुपये के बदले समझौता करने की पेशकश की।

पीएसआई से लगातर मिलती धमकी से परेशान होकर बिल्डर ने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच के आर्थिक अपराध शाखा में की। इसके बाद जाल बिछाकर ईओडब्लू अधिकारियों ने बुधवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पीएसआई की खिलाफ आईपीसी की धाराओं में मामला  कर आगे की जांच शुरू कर दी है।