logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

DG Insignia Award 2023 का हुआ ऐलान, चार पीआई सहित नौ अधिकारी हुए सम्मानित 


नागपुर: महाराष्ट्र पुलिस ने DG Insignia Award 2023 का ऐलान कर दिया है। इसके तहत नागपुर जिले के नौ पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। इन कर्मियों में चार पीआई, दो सहायक पीआई, एक हवलदार और दो नाइक हवलदार शामिल है।  इस बात की जानकारी बुधवार को राज्य के डीजी रजनीश सेठ ने दी। 

शहर के चार वरिष्ठ पीआई 

जारी की गई सूची के अनुसार, शहर के चार वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भरत क्षीरसागर, धनंजय पाटिल, जगविंदर सिंह राजपूत और ज्ञानेश्वर भेंदौड़कर को 2023 का यह अवार्ड मिला है। ज्ञात हो कि, राज्य पुलिस हर साल ड्यूटी के दौरान उत्कृष कार्य करने वाले अधिकारीयों को यह अवार्ड देती है। 

800 अधिकारियों को मिला अवार्ड 

इस साल महाराष्ट्र पुलिस के 800 कर्मियों को यह अवार्ड दिया गया है। इसी के साथ जिले में एसीबी के तौर पर करने वाले और वर्तमान में फाॅर्स वन मुंबई के अधीक्षक गजानन राजमाने को भी इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।