logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

जीत के धीरज लिंगाड़े का बड़ा खुलासा, कहा- अधिकारीयों पर था दवाब, नाना पटोले ने टेबल नहीं छोड़ने को दिया था आदेश


बुलढाणा: अमरावती स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के नवनियुक्त विधायक ने दोबारा वोटों की गिनती को लेकर बड़ा दावा किया है। शनिवार को शहर लौटे लिंगाड़े ने कहा, "भाजपा ने अवैध मतों की दोबारा गिनती की मांग की थी। उस वक्त प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने मुझसे कहा था कि अधिकारियों पर दबाव है और मुझे किसी भी हालत में काउंटिंग टेबल नहीं छोड़ने का आदेश दिया। उसके बाद, मैंने मांग की कि केवल दस टेबलों पर पुनर्मतगणना की जाए और फिर सब सुचारू रूप से चला।"

चुनाव में मिलने के बाद लिंगाड़े पहली बार बुलढाणा पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। वहीं नव निर्वाचित विधायक के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया था। जहां बोलते हुए उन्होंने यह बात कही।

ज्ञात हो कि, लिंगाड़े ने पूर्व राज्यमंत्री और दो बार के विधायक रणजीत पाटिल को 3382 वोटो से हराया है। लिंगाड़े पहली बार स्नातक चुनाव में उतरे थे। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे लिंगाड़े ने एक साल से चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी। हालांकि, अमरावती की सीट कांग्रेस के खाते में जाने के कारण वह कांग्रेस में शामिल हो गए और दूसरे दिन ही पार्टी उन्हें चुनाव का टिकट दे दिया।