logo_banner
Breaking
  • ⁕ MLC Election: महाविकास आघाड़ी का दबदबा, 5 में से 3 सीटों पर जीत, नागपुर में भाजपा और मुख्यमंत्री को बड़ा झटका ⁕
  • ⁕ अमरावती शिक्षक चुनाव: किरण सरनाईक आगे, दूसरे स्थान पर श्रीकांत देशपांडे ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: धीरेन्द्र शास्त्री अंधश्रद्धा और जादू-टोना को दे रहे बढ़वा, अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने पुलिस से कार्रवाई की मांग 


नागपुर: बागेश्वर धाम के महाराज धीरेन्द्र शास्त्री पर अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने राम कथा के नाम पर जादू टोने और अंधश्रद्धा फ़ैलाने का आरोप लगाया है। सोमवार को नागपुर पत्रकार भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष श्याम मानव कहा कि, "दिव्य दरबार' और 'प्रेत दरबार' की आड़ में जादू टोना को बडावा दिया जा रहा है। साथ ही देव-धर्म के नाम पर आम लोगों को लूटने, धोखाधड़ी और शोषण भी किया जा रहा है।"  समिति ने पुलिस से महाराज पर कार्रवाई करने की मांग भी की है। 

साबित करें और 30 लाख लें 

समिति ने धीरेन्द्र शास्त्री को चैलेंज देते हुए कहा कि, "वह लोगों के नाम और समस्या बताते हैं। हम उनको चुनौती देते हैं कि, वह इसे साबित करें। अगर उन्होंने यह साबित कर दिया तो हम उन्हें 30 लाख रुपये देंगे, अगर नहीं कर पाए तो वह हमें तीन लाख रूपये देंगे।"

ज्ञात हो कि, शहर के रेशमबाग ग्राउंड पर बागेश्वर महाराज की राम कथा चल रही है। राम कथा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक पहुंच रहे हैं। पंडाल में बैठने तक की जगह मौजूद नहीं है। लोग पंडाल के बाहर खड़े होकर कथा सुन रहे हैं। नाम नागरिको के साथ नेताओं का भी कथा पंडाल में आना शुरू है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित भारतीय जनता पार्टी के कई विधायक और बड़े नेता बागेश्वर महाराज के दरबार में अपना माथा टेक चुके हैं।