logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

फार्मसी में निवेश करने के नाम चिकित्सक से हुई 1.18  करोड़ की ठगी


नागपुर:धंतोली पुलिस थाना अंतर्गत फार्मसी में निवेश करने के नाम पर यवतमाल के चिकित्सक से 1.18 करोड़ की ठगी की गई है. पुलिस ने विकास श्यामसुंदर बोरा (45) बालपांडे ले-आऊट, नरेंद्र नगर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.यवतमाल निवासी 58 वर्षीय डॉ. संजू लखनलाल जोशी बाल चिकित्सक है. उनकी सुजीत गुलालकारी से मित्रता है. सुजीत ने डॉ. जोशी की आरोपी विकास बोरा से पहचान कराई. बोरा फार्मसी कारोबार से जूड़ा है. उसने डॉ. जोशी को शहर में अपनी कुछ अस्पताल में फार्मसी होने का बताया. उसने डॉ. जोशी को कहा कि उसे डॉ. प्रवीण गंटावार तथा शरद लुटे ने धंतोली स्थित कोलंबिया हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर की फार्मसी चलाने के लिए दी है. डॉ. गंटावार और लुटे से उनका ‘रिफंडेबल एग्रिमेंट’ हुआ है. बोरा ने डॉ. जोशी को फार्मसी में डेढ़ करोड़ रुपए का निवेश करने को कहा. उसने निवेश के बदले में डॉ. जोशी को हर माह 3 लाख रुपए देने का वादा किया.
विकास बोरा के बुलाने पर डॉ. जोशी कोलंबिया हास्पिटल पहुंचे. वहां उसने डॉ. जोशी की डॉ. गंटावार और लुटे से भेंट कराई. दोनों ने डॉ. जोशी को बताया कि उसे फार्मसी चलाने का अनुभव नहीं है इसीलिए उसने बोरा से एग्रिमेंट किया है. इसके बाद डॉ. जोशी को डॉ. गंटावार तथा लुटे द्वारा बोरा का फार्मसी चलाने के लिए दिए जाने का पुष्टि हो गई. उन्होंने आरटीजीएस के माध्यम से बोरा को डेढ़ करोड़ ट्रांसर्फर किए. जिसके बाद डॉ. जोशी फार्मसी आरंभ होने का इंतजार करने लगे. उसके द्वारा नए-नए बहाने किए जाने से डॉ. जोशी के बेटे ने बोरा से पूछताछ की. बोरा ने फार्मसी जारी करने में पैसों की कमी होने का बताते हुए डॉ. जोशी के बेटे से 7.35 लाख रुपए भी लिए. इसके बाद जब डॉ. जोशी और उनके बेटे द्वारा संपर्क करने पर बोरा अक्सर मिलने  से बचने लगा. दबाव बनाने पर उसने फरियादी को 38.80 लाख रुपए  भी लौटाए. बकाया 1.18 करोड़ 50 हजार लौटाने में टालमटोल करने लगा. डॉ. जोशी ने धंतोली थाने में शिकायत दर्ज कराई. जांच के बाद बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया है.डॉ. जोशी ने विकास बोरा के खाते में 1.50 करोड़ रुपए ट्रांसर्फर किए है. बोरा के खाते से यह राशि डॉ. गंटावार और लुटे के खातों में गई है. इस वजह से पुलिस दोनों के भूमिका की जांच कर रही है. डॉ. गंटावार और उनकी पत्नी पहले महानगर पालिका  में कार्यरत थे. उस वक्त  वे काफी चर्चा में  भी रहे थे. बाद में उन्होंने नौकरी छोड़ दी. लुटे के खिलाफ प्रतापनगर में पहले भी मामला दर्ज है. विकास बोरा ने भी धंतोली थाने में डॉ. गंटावार तथा लुटे की शिकायत दर्ज कराई है इस मामले में धंतोली पुलिस अब आगे की जांच कर रही है।