logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शादी का वादा पर महिला के साथ डॉक्टर ने बनाए संबंध, फिर किया इनकार


नागपुर: एक डॉक्टर द्वारा शादी का वादा कर संबंध बनाए, वहीं महिला ने शादी की बात कही तो वह मुकर गया। पीड़ित 32 वर्षीय महिला की शिकायत पर सदर पुलिस ने डॉ. गौरव डोरलीकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता महिला और आरोपी डॉक्टर शादीशुदा है। पीड़िता का  पति 2013 से हत्या के एक मामले में जेल में बंद है।

मिली जानकारी के अनुसार, 2021 में एक रिश्तेदार के माध्यम से आरोपी और पीड़िता की मुलाकात हुई थी। इस दौरान आरोपी ने महिला को कोई कारोबार शुरू करने में मदद करने का वादा किया था। इसके बाद दोनों लगातार मिलने लगे इस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध भी बन गए। महिला के आरोप लगाया कि, गौरव डोर्लीकर ने सदर स्थित अपने एक दोस्त के घर में ले जाकर शादी करने का झांसा देकर महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध स्थापित किए।

वहीं जब महिला शादी के लिए कहती तो गौरव से बार-बार दूसरी बातो में उलझा देता। शादी को लेकर लगातार बढ़ते दवाब को देखते हुए डॉक्टर ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है ।पुलिस ने दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।