logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वाडी में कुत्तों का आतंक; 6 साल के मासूम पर जानलेवा हमला, गले पर लगी गंभीर चोट


नागपुर: वाडी परिसर में आवारा कुत्तों ने एक मासूम बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना वाडी के दत्तावाड़ी क्षेत्र की है। गंभीर घायल अवस्था में बच्चे को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

वाड़ी पुलिस थाना अंतर्गत सुरक्षा नगर इलाके में एपी फिटनेस जिम के सामने यह दर्दनाक हादसा हुआ। 6 वर्षीय स्वरूप विजय मेश्राम अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी तीन आवारा कुत्तों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुत्तों ने स्वरूप को बुरी तरह नोच डाला। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और वही पर बेहपर हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने तुरंत घायल स्वरूप को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए शहर के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया है जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे के गले पर गहरी चोट आई है, जिससे नसों पर असर पड़ सकता है और मस्तिष्क भी प्रभावित हो सकता है।

यह क्षेत्र में इस तरह की तीसरी घटना है। स्थानीय नागरिक प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि ना तो आवारा कुत्तों को पकड़ा जा रहा है और ना ही उनके टीकाकरण की कोई व्यवस्था की गई है। फिलहाल स्वरूप की हालत गंभीर बनी हुई है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन की अनदेखी से लोगों में गहरा आक्रोश है। 

देखें वीडियो: