logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ट्रांसपोर्ट नगर में डीआरआई ने मारा छापा, सुपारी की आड़ में हो रही थी लाल चंदन की तस्करी


नागपुर: सुपारी की आड़ में लाल चंदन का अवैध रूप से परिवहन करने वाले पूर्व नागपुर के दो बड़े ट्रांसपोर्टरों के ऑफिस में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की दिल्ली टीम ने छापामार कार्रवाई की. अचानक हुई से छापामारी के बाद पूरे ट्रांसपोर्ट नगर में खलबली मच गई हालांकि, डीआरआई की ओर से इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है.

सूत्रों की मानें तो नागपुर में सुपारी का बड़े पैमाने पर कारोबार होता है. यहां बैंगलुरु व अन्य शहरों से सुपारी की बड़ी खेप ट्रकों से पहुंचती है. इनका परिवहन करने वाले पूर्व नागपुर के वर्धमान नगर के समीप स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के दो बड़े ट्रांसपोर्टरों द्वारा कथित रूप से सुपारी की आड़ में लाल चंदन का अवैध परिवहन किए जाने की गोपनीय जानकारी डीआरआई के हाथ लगी थी. पुराने और नए मामले में डीआरआई की दिल्ली की टीम ने शुक्रवार को अचानक इन दोनों ट्रांसपोर्टरों के कार्यालय में छापा मारा. हालांकि इस कार्रवाई को बेहद ही गोपनीय ढंग से अंजाम दिया गया.

सूत्रों की मानें तो लाल चंदन को नागपुर लाकर इसे उत्तर भारत में तेल और इत्र बनाने के लिए भेजा जाता है. इस धंधे में मोटी कमाई होने से ट्रांसपोर्टरों द्वारा अवैध तरीके अपनाये जाते हैं. बताया जा रहा है कि जिन दो ट्रांसपोर्टरों पर शुक्रवार को डीआरआई ने छापा मारा, उन्हें पहले भी ऐसे ही एक अन्य मामले में गिरफ्तार तक किया जा चुका है. फिलहाल इन ट्रांसपोर्टरों के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है.