logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस महकमे में फेरबदल शुरू, जॉइंट सीपी का मुंबई ट्रांसफर


नागपुर: राज्य में आगामी अक्टूबर माह में विधानसभा चुनाव होना तय है. वर्तमान सरकार ने इस चुनाव को देखते हुए पुलिस तथा प्रशासनिक महकमे में बड़े फेरबदल करना शुरू कर दिया है. सोमवार को इसी कड़ी में एक लिस्ट जारी की गई जिसमें 10 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. नागपुर शहर की सह पुलिस आयुक्त अश्वती दोरजे सहित उनके पति, नागपुर परिक्षेत्र विशेष पुलिस महानिरीक्षक का तबादला मुंबई में किया गया है.

शहर पुलिस की सह पुलिस आयुक्त अश्वती दोरजे का विशेष पुलिस महानिरीक्षक के तौर पर मुंबई ट्रांसफर किया गया. वे नागरिक हक संरक्षण विभाग में यह पद संभालेंगी. उनके साथ ही नागपुर परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक छेरिंग दोरजे को मुंबई में लॉ एंड आर्डर शाखा के विशेष पुलिस महानिरीक्षक के तौर पर स्थानांतरित किया गया है. 

अपर पुलिस महासंचालक, सूचान प्रौद्योगिकी व परिवहन विभाग महाराष्ट्र राज्य पुणे के सुनील रामानंद को अपर पुलिस महासंचालक नियोजन व समन्वय मुंबई का जिम्मा दिया गया है. अपर पुलिस महासंचालक विशेष कृति मुंबई के प्रवीण सालुंखे को अपर पुलिस महासंचालक लोहा मार्ग मुंबई में तबादला किया गया है. नियंत्रक , वैध मापनशास्त्र मुंबई की कमाल संभाल रहे सुरेश मेखला को अपर पुलिस महासंचालक ट्रैफिक मुंबई के रिक्त पद पर भेजा गया है. अपर पुलिस महासंचालक महिला व बाल अत्याचार प्रतिबंधक विभाग मुंबई के दीपक पांडे को अपर पुलिस महासंचालक सूचान प्रौद्योगिकी व परिवहन विभाग पुणे में सुनील रामानंद के तबादले के बाद रिक्त हुई जगह पर भेजा गया है. 

अपर पुलिस महासंचालक कारागृह व सुधार सेवा पुणे के अमिताभ गुप्ता को अपर पुलिस महासंचालक विशेष कृति मुंबई के रूप में तबादला किया गया है. विशेष पुलिस महानिरीक्षक अपराध अन्वेषण विभाग पुणे के रंजन कुमार शर्मा को पुणे शहर का ज्वाइंट सीपी नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही विशेष पुलिस महानिरीक्षक राज्य गुन्हे अभिलेख विभाग, गुन्हे अन्वेषण विभाग पुणे के डी.के.पाटिल भुजबल को विशेष पुलिस महानिरीक्षक नागपुर परिक्षेत्र का जिम्मा दिया गया है.  

देखें वीडियो: