logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक चुनाव: अभिजीत वंजारी 950 वोटों से आगे, दूसरे राउंड में होगी 81,909 वोटों की गिनती ⁕
  • ⁕ अमरावती शिक्षक चुनाव: किरण सरनाईक आगे, दूसरे स्थान पर श्रीकांत देशपांडे ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

बच्चे पढाई नहीं करते इससे गुस्सा होकर बेटी को डांट लगाई, इसके बाद ज़हर पी लिया


नागपुर: एक माँ ने अपनी ही बच्ची को गुस्से में थप्पड़ मार दिया। इसके बाद भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने ज़हर पीकर आत्महत्या कर ली.घटना नागपुर के जरीपटका इलाके की है. सामान्यतः ऐसी खबरें आती है जब माँ-बाप की डाट या मार की वजह से बच्चे आत्महत्या कर लेते है लेकिन इस घटना में हुआ उल्टा,जहर पीने के बाद माँ को अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

शहर के जरीपटका थाने के अंतर्गत मिसाड़ ले आउट में कनोजिया परिवार रहता है. मृतक महिला का नाम 38 वर्षीय सीमा कैलाश कनोजिया है.सीमा,ग्रहणी थी जबकि उसके पति का लॉन्ड्री का व्यवसाय था.दोनों को एक 16 वर्ष की लड़की और 14 साल का लड़का है. 

शनिवार को सीमा ने अपने पति से  शिकायत की कि बच्चो का पढाई में ध्यान नहीं है, वो दिन भर मोबाइल में लगे रहते है या घूमते-फिरते रहते है.इसके बाद सीमा ने बच्चों को डांट लगाई और बच्ची को थप्पड़ भी मार दिए.

इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ जिसके बाद भी माँ का गुस्सा शांत नहीं हुआ.उसने खुद को कमरे में बंद कर ज़हर पी लिया। इस घटना के बाद पति ने सीमा को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.